Nykaa शेयर: Nykaa (FSN E-Commerce Ventures) के शेयरों में आज शुक्रवार 23 अगस्त 2024 को 5% की बढ़त देखने को मिली। ये तेज़ी Nykaa के शेयर्स में लम्बी सुस्ती के बाद आई। इस तेज़ी का मुख्य कारन था हरिंदरपाल सिंह और उनके सहयोगी जो Nykaa के प्री-IPO निवेशक हैं, उन्होंने कंपनी में अपनी 1.4% की हिस्सेदारी बेची। जिसकी कीमत लगभग ₹809 करोड़ है। इस ब्लॉक डील की खबर के बाद Nykaa का शेयर ₹221 तक पहुंच गया और इसकी वजह से Nykaa कंपनी का मार्केट वैल्यू ₹62,858 करोड़ पहुंच गया।

Nykaa ने जून 2024 के तिमाही में ₹13.6 करोड़ का शुद्ध लाभ डिक्लेअर किया था, जो की वर्ष 2023 की तुलना में 152% ज्यादा था। लेकिन क्या Nykaa के शेयर में इस ब्लॉक डील के खबर के तेज़ी के बाद अभी भी इन्वेस्ट करना चाहिए? आइये इसे Nykaa Share के चार्ट एनालिसिस से समझते हैं।
इसे भी पढ़ें: Zomato Share प्राइस टारगेट 2024, 2025, 2030
Nykaa Share ने अतीत में 21 नवंबर 2023 को पहला ₹428.95 का अधिकतम हाई बनाया था और इसके बाद से ही Nykaa के शेयरों में लगातार गिरावट देखी गई है और कंपनी ने सोमवार 3 अप्रैल 2023 को निम्नतम लो प्राइस ₹114.25 दर्ज किया था। 1 जून 2024 को Nykaa शेयर ने पहला ब्रेकआउट (Breakout) ₹125 के भाव पर दिया था। और 2 महीने बाद ही ये प्राइस बढ़ कर ब्लॉक डील की खबर के बाद ₹221 तक पहुंच गया। क्या ये एक इत्तेफाक है या हकीकत कुछ और है।
Nykaa शेयर प्राइस टारगेट 2025 टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार
अगर Nykaa Share के चार्ट पर नजर डालें तो हालांकि ब्लॉक डील खबर के बाद Nykaa शेयर अचानक बुलिश (Bullish) हो गया लेकिन ये अभी भी बेहद मजबूत बेयरिश (Bearish) जोन में ट्रेड कर रहा है। और ₹260 से ₹280 के बीच बेहद मजबूत रेजिस्टेंस लेवल है। और निचे बहुत ही कमज़ोर सपोर्ट जोन है।
अगर Nykaa ₹260 से ₹280 का रेजिस्टेंस लेवल ब्रेक करती है तभी ये वर्ष 2025 में ऊपर के प्राइस लेवल को छू सकती है, अन्यथा अगर इसके शेयरों में ₹260 के प्राइस लेवल से पहले ही गिरावट शुरू हो जाती है और Nykaa शेयर ₹195 का प्राइस लेवल होल्ड नहीं कर पाते है तो Nykaa शेयर एक बार फिर गिर कर ₹114 के प्राइस लेवल से नीचे जा सकता है। अतः Nykaa Share में इन्वेस्टमेंट एक हाई रिस्क इन्वेस्टमेंट हो सकता है।
शेयर बाजार में कुछ भी निश्चित नहीं होता और वक्त आने पर कई टेक्निकल एनालिसिस फेल भी होते है और कंपनी कई बार टेक्निकल एनालिसिस के फैक्टर्स से ऊपर उठकर भी प्रदर्शन करती हैं, लेकिन इसके लिए कई सकारात्मक रिजल्ट और करण का होना जरुरी होता है। देखते हैं 10 नवंबर 2021 को शेयर मार्केट में लिस्ट हुई ये इ-कॉमर्स और फैशन कंपनी आने वाले वर्षों में कैसे प्रदर्शन करती है। खासकर वर्ष 2025 में Nykaa Share पर सबकी नजर टिकी होंगी क्यूंकि जितने कम समय में Nykaa ने अपने वैल्यूएशन को बढाकर ₹62,858 करोड़ किया है और शेयर बाजार में अपना कदम रखा है, क्या ये ऐसी रफ़्तार से Nykaa निवेशकों को अच्छा मुनाफा भी कमवा पायेगी।
डिस्क्लेमर:
इस लेख को लिखने का उद्देश्य Nykaa (FSN E-Commerce Ventures) के शेयरों का अध्ययन करना व निवेशकों को सटीक और संपूर्ण जानकारी प्रदान करना है। Nykaa Share में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। इस लेख में बताई गई बातें किसी भी इन्वेस्टर्स के लिए कोई रिकमेन्डेशन नहीं है।