NTPC शेयर प्राइस टारगेट 2025: NTPC नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड जिसका नेटवर्थ मार्च 2024 तक इक्विटी कैपिटल और रिज़र्व को मिलकर ₹151,013 करोड़ है, इसके शेयर में पहला ब्रेकआउट 25 जुलाई 2023 को आया था। तब NTPC का शेयर प्राइस ₹200 था, और उसके बाद लगातार इसके शेयर में बुलिश मोमेंटम बरकरार है और 2 सितंबर 2024 NTPC का शेयर ₹410 के प्राइस पर बंद हुआ। क्या NTPC के शेयर्स की बुलिश रैली आगे वर्ष 2025 में भी बरकरार रहेगी, आइये जानते है।

यह भी पढ़ेंः PSU Stocks: पिछले वित्तीय वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) का ऐतिहासिक प्रदर्शन: एक अद्भुत उपलब्धि।
25 जुलाई 2023 को पहला स्ट्रांग ब्रेकआउट
25 जुलाई 2023 को NTPC के शेयर में पहला स्ट्रांग ब्रेकआउट आया जब इसके शेयर की कीमत ₹200 के ऊपर चला गया। एक लम्बे समय से एनालिस्ट के कयास लगा रहे थे की NTPC का शेयर जब भी ब्रेकआउट देगा तो इसमें जबरदस्त खरीदारी होगी और ऐसा हुआ भी। नतीजतन 1 जनवरी 2024 को NTPC शेयर प्राइस ₹311 के लेवल को पार कर गया। 2 अगस्त 2024 को NTPC शेयर ने अपना आल टाइम हाई प्राइस लेवल ₹426.30 दर्ज किया। अभी भी हर निचले स्तर पर इन्वेस्टर्स लगातार खरीदारी कर रहे है। जो ये दिखता है की NTPC शेयर में लोगों का कितना विश्वास है। लेकिन बड़ा सवाल ये है की क्या ये तेज़ी आगे भी बरकरार रहेगी?
NTPC शेयर में क्या तेज़ी जारी रहेगी?
हालांकि NTPC शेयर्स ने अपने निवेशकों को पिछले एक साल में बहुत बेहतरीन रिटर्न दिया है। और अब तक NTPC शेयर्स में कोई कंसोलिडेशन नहीं हुआ है। टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार NTPC में नीचे के तरफ पहला सपोर्ट लेवल ₹378 पर है और अगर ये लेवल टूटता है तो नीचे ₹352 और ₹329 पर दो सपोर्ट लेवल हैं।
अगर NTPC शेयर के वर्तमान चार्ट पैटर्न्स को देखे तो 9 EMA, 15 EMA तथा 21 EMA जो की महत्वपूर्ण ट्रेंड लाइन हैं अभी भी बुलिश दिशा में है तो बहुत जल्दी तो NTPC शेयर्स प्राइस में कोई बड़ा करेक्शन होते हुए नहीं दिख रहा लेकिन फिर भी जिस जोन पर शेयर ट्रेड कर रहा है ये खरीदारी को जोन नहीं है। यहाँ इस लेवल पर या तो शेयर कुछ समय साइडवेज़ रह सकता है या छोटा कंसोलिडेशन लेकर निचे की और जाने की सम्भावना है।
NTPC शेयर महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल
- पहला सपोर्ट लेवल: ₹378
- दूसरा सपोर्ट लेवल: ₹352
- तीसरा सपोर्ट लेवल: ₹329
NTPC शेयर प्राइस टारगेट 2025
तेज़ी के स्थिति में: यदि NTPC के शेयर्स में बुलिश मोमेंटम जारी रहता है, तो वर्ष 2025 में NTPC का शेयर टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार वर्तमान प्राइस लेवल में +21.95% के ग्रोथ के सांथ ₹500 के स्तर को पार कर सकता है।
मंदी की स्थिति में: यदि NTPC शेयर प्राइस में करेक्शन आया तो, इसके शेयर का प्राइस वर्तमान प्राइस लेवल में -33.90% के लॉस के साथ ₹271 प्राइस लेवल से भी नीचे जा सकता है।
लेकिन ये हम सिर्फ अभी वर्तमान के टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अनुमान लगा रहे है, बाजार में NTPC शेयर कैसे आगे ट्रेड करेगा ये बहुत कुछ NTPC के फाइनेंशियल प्लानिंग और कंपनी के कारोबारी स्थित पर निर्भर करेगा।
NTPC शेयर औसत मासिक रिटर्न
1 जनवरी 2024 से लेकर अब तक NTPC शेयर्स ने लगभग 3.51% के ग्रोथ दर से प्रतिमाह रिटर्न दिया है। अगर आगे भी NTPC ने इस ग्रोथ दर को मेन्टेन रखा तो ये निवेशकों के लिए एक सुखद समाचार होगा।
डिस्क्लेमर:
इस लेख को लिखने का उद्देश्य NTPC (National Thermal Power Corporation) के शेयरों के प्रदर्शन का टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार अध्ययन करना व निवेशकों को इसके तकनीकी पहलुओं का सटीक और पूर्ण जानकारी प्रदान करना है। NTPC शेयर में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें। इस लेख में बताई गई बातें किसी भी निवेशकों के लिए कोई रिकमेन्डेशन नहीं है।