OYO Rooms: राम मंदिर ने बचाया डूबते OYO को, कमाया 1000 करोड़।

OYO Rooms जो बजट होटल्स का स्टार्टअप है। जिसके फाउंडर हैं रितेश अग्रवाल। उनकी कंपनी OYO फाइनेंशियल वर्ष 2023 में 1000 करोड़ से भी ऊपर के कर्ज में थी।  जिसकी वजह से OYO का IPO जो पिछले वर्ष 2023 में ही आने वाला था, रुक गया था। इन्वेस्टर्स ने OYO कंपनी में रुचि दिखानी बंद कर दी थी। मीडिया में हर तरफ ये चर्चा होने लगी थी की रितेश अग्रवाल की स्टार्टअप OYO लगातार घाटे में चलने की वजह से बंद होने के कगार पर है।

OYO ROOMS
OYO Rooms: OYO is profitable now with over 1000 Crore profit in FY24 | Kumarsingh.in

OYO का भाग्यउदय और नया बिज़नेस आईडिया

इसी वर्ष जनवरी 2024 के महीने में जब राम मंदिर का उद्घाटन किया गया, उससे पहले ही OYO ने अयोध्या में धार्मिक टूरिज्म की वजह से होने वाले व्यवसाय में लाभ को भांपते हुए वहां पर OYO रूम्स और होटल्स के लिए वहाँ के निजी होटल और मकानों से बड़ी मात्रा में कॉन्ट्रैक्ट किये। और परिणामस्वरूप OYO रूम्स और होटल ने वित्तीय वर्ष 2024 के रिपोर्ट में 1000 करोड़ के मुनाफे का खुलाशा किया है। मीडिया से बात करते हुए एक रिपोर्ट में रितेश अग्रवाल ने बताया की उनका स्टार्टअप OYO अब अपने पिछले सारे घाटों को ख़त्म करने के बाद अभी भी 100 करोड़ से ऊपर के फायदे में है.

रोचक लेख: UPI क्रेडिट लाइन: बिना खाते में पैसे के भी UPI पेमेंट संभव, जल्द मिलेगी क्रेडिट लाइन की ये नई सुविधा

OYO नया बिज़नेस आईडिया: OYO धार्मिक टूरिज्म

अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद धार्मिक टूरिज्म के वजह होने वाले जबरदस्त मुनाफे के बाद फाउंडर रितेश अग्रवाल ने ये बताया की OYO अब अपने बिज़नेस मॉडल में धार्मिक टूरिज़्म को बढ़ावा देते हुए भारत के सभी प्रमुख धार्मिक शहरों में बड़े पैमाने पर OYO Rooms और होटल का विस्तार करेगी।

अयोध्या के अलावा OYO जम्मू एंड कश्मीर के साथ भारत के दूसरे प्रमुख धार्मिक स्थल पूरी, शिरडी, वाराणसी, अमृतसर, तिरुपति, हरिद्वार, चारधाम तथा अन्यों धार्मि

OYO स्पोर्ट्स टूरिज्म

क्रिकेट भारत में दुनिया के अन्य देशो से ज्यादा फेमस हैं। यहाँ क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट के खेल के प्रति इतना लगाव है की कभी कभी यहाँ के क्रिकेटर को लोग ईश्वर जैसी आस्था से देखने लगते हैं। क्रिकेट के खेल के प्रति ऐसी लगाव ने OYO जैसे स्टार्टअप को मुनाफा कमाने का एक बेहतरीन मौका दिया है। जब भी क्रिकेट वर्ल्ड कप तथा अन्य क्रिकेक्ट इवेंट्स का आयोजन होता तो देश दुनिया से आने वाले क्रिकेट प्रेमी उस इवेंट वाले शहर में बजट होटल्स एंड रूम्स तलाशते हैं जिसकी वजह से OYO की बुकिंग बढ़ जाती है।  

OYO आईपीओ  

OYO पिछले वर्ष 2023 से ही स्टॉक मार्किट में कदम रखने के लिए तैयारी में लगा हुआ है। 2023 में कंपनी को भारी नुकसान होने के वजह से इन्वेस्टर्स ने अपने हाथ पीछे खींचना शुरू कर दिया था। लेकिन इस वर्ष 2024 में जबरदस्त मुनाफे के बाद रितेश अग्रवाल OYO फाउंडर का हौसला बुलंद है और OYO इसी वर्ष जल्द ही अपना आईपीओ लांच कर सकती है। 

OYO कंपनी वैल्यूएशन  

OYO कंपनी का टोटल वैल्यूएशन अमेरिकी डॉलर 10 बिलियन डॉलर का है है। हाल ही में OYO ने 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से लेकर 125 मिलियन डॉलर तक के बीच की फंडिंग की है। जिसकी वजह से OYO का वैल्यूएशन 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पाउच गया है। 

About kumarsingh

Check Also

nvidia quarterly results

NVIDIA ने Q1 FY 2025 के वित्तीय परिणाम में जबरदस्त लाभ घोषित किया, भारतीय शेयर बाजार में भी जबरदस्त उछाल की उम्मीद

NVIDIA Quarterly Results: NVIDIA ने Q1 FY 2025 के वित्तीय परिणाम में जबरदस्त लाभ की घोषणा की है।