2024 में भारतीय स्टॉक मार्केट की छुट्टियाँ (Stock Market Holidays 2024): अक्सर ट्रेडर चिंतित रहते हैं की क्या स्टॉक मार्केट आज ओपन है (Is Stock Market Open Today) या स्टॉक मार्केट बंद है (Is Stock Market Closed Today)। भारत में स्टॉक मार्केट की छुट्टियाँ जानना निवेशकों के लिए बहुत जरूरी होता है। यहाँ इस पोस्ट में हमने 2024 के लिए NSE (National Stock Exchange) और BSE (Bombay Stock Exchange) की छुट्टियों की जानकारी विस्तार से लिखा है।

एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) क्या है?
एनएसई और बीएसई भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज हैं। एनएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है और यह विश्व का 10वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। बीएसई एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है और यह विश्व का 7वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।
यह भी पढ़ेंः ट्रेडिंग कैसे करते हैं: ट्रेडिंग कैसे सीखें (Trading Kaise Karte Hain), पूरी जानकारी हिंदी में।
2024 में शेयर बाजार की छुट्टियाँ
छुट्टी का नाम | तारीख | दिन |
गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी 2024 | शुक्रवार |
महाशिवरात्रि | 08 मार्च 2024 | शुक्रवार |
होली | 25 मार्च 2024 | सोमवार |
गुड फ्राइडे | 29 मार्च 2024 | शुक्रवार |
ईद-उल-फितर (रमजान ईद) | 11 अप्रैल 2024 | गुरुवार |
श्री राम नवमी | 17 अप्रैल 2024 | बुधवार |
महाराष्ट्र दिवस | 01 मई 2024 | बुधवार |
बकरी ईद | 17 जून 2024 | सोमवार |
मोहर्रम | 17 जुलाई 2024 | बुधवार |
स्वतंत्रता दिवस/पारसी नववर्ष | 15 अगस्त 2024 | गुरुवार |
महात्मा गांधी जयंती | 02 अक्टूबर 2024 | बुधवार |
दिवाली लक्ष्मी पूजन | 01 नवंबर 2024 | शुक्रवार |
गुरु नानक जयंती | 15 नवंबर 2024 | शुक्रवार |
क्रिसमस | 25 दिसंबर 2024 | बुधवार |
Stock Market Holidays 2024 सप्ताह के अंत में पड़ने वाली शेयर बाजार की छुट्टियां
छुट्टी का नाम | तारीख | दिन |
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती | 14 अप्रैल 2024 | रविवार |
श्री महावीर जयंती | 21 अप्रैल 2024 | रविवार |
गणेश चतुर्थी | 07 सितंबर 2024 | शनिवार |
दशहरा | 12 अक्टूबर 2024 | शनिवार |
दिवाली-बलिप्रतिपदा | 02 नवंबर 2024 | शनिवार |
मुहूर्त ट्रेडिंग
मुहूर्त ट्रेडिंग एक शुभ अवसर होता है जब दिवाली के दिन एक घंटे के लिए शेयर बाजार खुलता है। इस वर्ष मुहूर्त ट्रेडिंग 01 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को होगी।
Stock Market Holidays 2024 महत्वपूर्ण अवसरों के बारे में संछिप्त जानकारी
- गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
- महाशिवरात्रि: भगवान शिव की आराधना का प्रमुख पर्व।
- होली: रंगों का त्योहार, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक।
- गुड फ्राइडे: ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने का दिन।
- ईद-उल-फितर: रमजान के अंत का त्यौहार, जो उपवास के महीने के बाद मनाया जाता है।
- श्री राम नवमी: भगवान राम के जन्म का दिन।
- महाराष्ट्र दिवस: महाराष्ट्र राज्य की स्थापना का दिन।
- बकरी ईद: इस्लामिक त्यौहार, जिसे ईद-उल-अधा भी कहते हैं।
- मुहर्रम: इस्लामी नया वर्ष का पहला महीना।
- स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त को भारत स्वतंत्र हुआ था।
- महात्मा गांधी जयंती: महात्मा गांधी का जन्मदिन।
- दिवाली लक्ष्मी पूजन: दिवाली का प्रमुख दिन, माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
- गुरु नानक जयंती: सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्मदिन।
- क्रिसमस: ईसा मसीह के जन्म का पर्व।
Stock Market Holidays 2024 FAQs
- 2024 में मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी? 01 नवंबर 2024, दिवाली के अवसर पर होगी।
- यदि हॉलिडे इक्विटी ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स के साप्ताहिक एक्सपायरी पर पड़ता है तो क्या होता है? एनएसई के नियमों के अनुसार, एक्सपायरी को हॉलिडे से पहले के दिन शिफ्ट कर दिया जाता है।
- 2024 में आखिरी स्टॉक मार्केट हॉलिडे कब है? 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन।
- सेटलमेंट हॉलिडे का क्या मतलब है? सेटलमेंट हॉलिडे का मतलब है कि बाजार खुले रहते हैं लेकिन डिपॉजिटरीज बंद रहती हैं।
इस जानकारी के साथ आप 2024 में भारतीय शेयर बाजार की छुट्टियों के बारे में पूरी तरह से अपडेट रह सकते हैं और अपने निवेश की सही योजना बना सकते हैं।